बागेश्वर में जनता कर्फ्यू का व्यापक असर, शहर से लेकर गांव तक दुकानें बंद
बागेश्वर। जिले में जनता र्कयू का व्यापक असर देखने को मिला। नगर से लेकर गांव तक के सभी दुकानें बंद रहे। आवश्यक सेवा से जुड़े लोगों के अलावा सभी लोग अपने बचों और परिवार के साथ घर में रहे। उन्होंने समय बीताने के लिए घरों में पर्याप्त इंतजाम किए हुए थे। टैक्सी स्टैंड, केमू स्टेशन में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। कई वाहन चालक वाहनों के अंदर ही सोए रहे। रविवार की सुबह आठ बजे करीब सबसे पहले तहसील मार्ग का जायजा लिया। यहां एक भी दुकान नहीं खुली थी। पूरे बाजार में सन्नाटा रहा। इसके बाद टीम दस बजे चौक बाजार पहुंची। यहां भी सभी दुकानों के शटर बंद थे। इसके बाद करीब दो बजे तक सभी बाजारों का जायजा लिया गया। नुमाईशखेत बाजार, माल रोड, स्टेशन रोड, खड़ी बाजार पूरी तरह बंद रही। मुय चौराहों पर पुलिस के कर्मचारी तैनात थे। यही हाल कांडा, कपकोट, गरुड़, दुग-नाकुरी तथा काफलीगैर तहसील के बाजारों का रहा। गांव तथा कस्बों की दुकानें भी सुबह से ही बंद रहीं। यहां भी ग्रामीणों को रोजमर्रा की सामग्री नहीं मिली। जनता र्कयू को लोगों ने पूरा समर्थन दिया। बागनाथ मंदिर के पास अंतिम संस्कार की समाग्री बचेने वाले दो दुकानदारों ने ने दुकान खोली थी। सरयू संगम पर भी शवदाह करने वाले रोजाना की भांति पहुंच रहे थे। उन्हें लकड़ी से लेकर अन्य सामग्री आसानी से मिल रही थी।
गरुड़ के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में ब्यस्त रही व आज जंगल न जाने की वजह से सभी खेतो में नजर आई।
