Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

अल्मोड़ा पुलिस ने लाॅक डाउन का पालन न करने पर 9 व्यक्तियों पर की कार्यवाही, 3 वाहन सीज, सोशल डिस्टेन्स की अपील

 

अल्मोड़ा । श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा कोरोना वायरस की महामारी को रोकने के दृष्टिगत लाॅकडाउन एवं धारा-144 लागू होने पर जनता से नियमों का पालन कराये जाने* एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्व कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर *दिनांक-25/03/2020 को कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस* द्वारा *धारा-81 पुलिस एक्ट* के अन्तर्गत *1- अभिषेक* नेगी पुत्र नारायण नेगी निवासी-थाना बाजार अल्मोड़ा, *2- ललित सिंह* पुत्र विशन सिंह निवासी- एनटीडी, *3- अर्जुन लटवाल* पुत्र बची सिंह निवासी- कचहरी बाजार अल्मोड़़ा उक्त तीनों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए संयोजन जमा करवाया गया है।
इसके अतिरिक्त नियमों का उल्लंघन करने पर कोतवाली अल्मोड़ा में- 02, सोमेश्वर -02, महिलाथाना-01, लमगड़ा-01 कुल- 06 वाहन चालकों के विरूद्व मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 4000 संयोजन शुल्क जमा करवाया गया तथा 3 वाहनों को सीज किया गया है। पुलिस द्वारा लगातार माइकिंग की मदद से दूरी बनाये रखने, अनावश्यक बाजार में न आने एवं घरों में रहने हेतुु एवं बाजार खुलने के निर्धारित समयावधि में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु आग्रह किया जा रहा है। साथ ही आगाह किया जा रहा है कि लाॅक डाउन के नियमों का पालन न करने पर पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Advertisement