May 17, 2026

भतरौजखान पुलिस ने बाजार का निरीक्षण किया

अल्मोड़ा । गोविन्द रावत । कोरोना वाइरस को देखते हुए पुलिस ने गुरूवार को एस ओ भतरौजखान अनीस अहमद के नेतृत्व मे भतरौजखान , भिक्यासैन बाजार का निरीक्षण किया और दुकानदारों को हिदायत दी । दुकानदार , आवश्यक वस्तुओं को ओवर रेट ना करने एवं, दुकानदार अपने माघ्यम से जनता को जागरूक करे। दुकान स्वामियो को साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। लोगो से सब्जी व राशन दुकानो में दो, दो मीटर की दूरी बनाने रखने एवं मास्क और सेनिटाइजर का इस्तेमाल करने की अपील की। लोग जरूरत के समान के सुबह 7 बजे 10 बजे तक की खरीददारी कर सकते है।