March 22, 2026

बागेश्वर में हो रहा झुग्गी झोपड़ी वालो का स्वास्थ्य परीक्षण

बागेश्वर  । कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम एवं नियत्रण के लिए जिला प्रशासन सजकता के साथ मुस्तैदी से कार्य कर रहा हैं जनपद में झुग्गी झोपडियों में निवास कर रहें लोंगो का भी स्वास्थ परीक्षण हों जिसके लिए जिलाधिकारी रंजना राजगुरू के निर्देशन में राजस्व विभाग एवं स्वास्थ विभाग की संयुक्त टीम द्वारा झुग्गी झोपडियों में रह रहें लोंगो का भी कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ परीक्षण किया जा रहा हैं। बागेश्वर में डिग्री कॉलेज मैदान के पास रह रहें दस परिवारों के 51 सदस्यों का स्वास्थ परीक्षण डॉ0 प्रमोद जंगपांगी द्वारा किया गया, स्वास्थ परीक्षण में सभी बंजारों परिवार के सदस्यों की जांचें सामान्य पायी गयी। टीम द्वारा सभी बंजारों की यह हिदायत की गयी कि लॉक डाउन के समय सभी लोंगे अपने झुग्गी-झोपडियों में ही रहें तथा अनावश्यक रूप से इधर-उधर न घूमें, तथा सामाजिक दूरी का भी पालन करें। इसके अतिरिक्त राजस्व एवं स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा बंजगांव तथा लोब में भी लोंगो को स्वास्थ परीक्षण किया गया तथा आम जनमानस को कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जागरूक किया गया तथा लॉक डाउन के समय अपने घरों में ही रहने की अपील की तथा सरकार व जिला प्रशासन द्वारा लॉक डाउन के समय जारी दिशा निर्देशों का भी अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा गया।