March 26, 2026

बागेश्वर नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने गरीबों की सहायता को दी 11 हजार की नकद धनराशि

बागेश्वर । आज नगर कांग्रेस कमेटी बागेश्वर के अध्यक्ष श्री धीरज कोरंगा ने  गरीब असहाय लोगों की मदद के लिए श्री बागनाथ फड़ कल्याण समिति बागेश्वर को ₹11000 की नगद धनराशि दी गई । जिससे गरीबों असहाय लोगों की मदद के लिए इस धनराशि के माध्यम से बागनाथ फड़ कल्याण समिति बागेश्वर उपयोग में लाएगी । जिनके घर में राशन की या अन्य चीजों की कमी है ।  इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष किशन राम व सचिव भीम कुमार उपस्थित थे । समिति ने नगर कांग्रेस कमेटी बागेश्वर का आभार प्रकट किया है ।