March 16, 2026

एन एस यू आई ने फूंका सरकार का पुतला

देहरादून,( आखरी आंख समाचार ) भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने देश और राज्य मे शासित झूठ, भ्रष्टाचार, की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया। आज सोमवार को ऐस्लहाॅल चैक पर एनएसयूआई छात्र संगठन ने जिला अध्यक्ष सौरभ ममगाॅई के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। उन्हांेने कहा कि जितने वायदे इन्हंोने जनता और युवाओं के साथ किये थे उनमें कुछ भी धरातल पर पूरा होते हुए नही दिख रहा है सिर्फ झूठ और गुमराह करने का काम सरकार कर रही है महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर भी सिर्फ भी सिर्फ राजनीति तक ही सीमित है रोज बलात्कार की घटनासएं बढ रही हैं साथ ही उन्होने कहा कि पेट्रोल की कीमत पर भी जनता को धोखा दिया जा रहा है उन्होने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता इसका जबाव इस भ्रष्टचारी सरकार को देगी। एनएसयूआई सरकार का पूर्ण रूप से विरोध करती है भाजपा सरकार अपने झूठे वायदों से युवाओं और जनता को मूर्ख नहीं बना सकती है।