द्वाराहाट पुलिस ने की बरामद 143 पव्वे अवैध शराब
अल्मोड़ा । श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा लाॅक डाउन के नियमों का सख्ती से पालन कराने हेतु* सभी थाना प्रभारियों को दिये गये निर्देश पर दिनांकः 29.03.2020 को द्वाराहाट पुलिस ने दौराने *रेवाड़ी बग्वाली पोखर में गुरूकृपा रेस्टोरेन्ट के पास बन्द पड़े टिन सेड* पर रखी गयी 02 पेटी में 48-48 पव्वे देशी मसालेदार एवं एक पेटी में 47 पव्वे अंग्रेजी मैकडाॅवेल व्हिस्की अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस सम्बन्ध में *थानाध्यक्ष द्वाराहाट* श्री अजय लाल साह ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर *बन्द पड़े टिन सेड चैक किये जाने पर छुपा कर रखी गयी 96 पव्वे देशी व 47 पव्वे अंग्रेजी शराब कुल-143 पव्वे बरामद कर (कीमत-15200रूपये)* थाना द्वाराहाट में अज्ञात के विरूद्व मु0अ0सं0- 02/2020 धारा-60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट शेयर करने पर अल्मोड़ा पुलिस ने की कार्यवाही, व लोक न्यूसैन्स पैदा करने पर जनपद पुलिस ने 02 व्यक्तियों के विरूद्व की कार्यवाही
श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी के दृष्टिगत लाॅक डाउन के दौरान नियमों का पालन न करने वालों एवं *सोशल मीडिया पर अफवाह, भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर सर्तक दृष्टि रखते हुए कार्यवाही के निर्देश पर* कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा दानिश खान पुत्र एहतेखान निवासी- कारखाना बाजार अल्मोड़ा के विरूद्व कार्यवाही की गयी है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने बताया कि दानिश खान द्वारा दिनाॅक- 28 मार्च को सोशल मीडिया में *साम्प्रदायिक भड़काऊ सम्बन्धी पोस्ट शेयर* की गयी थी कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु दिनाॅक- 29.03.2020 को दानिश खान को बुलाकर काउन्सलिंग के उपरान्त पुलिस अधिनियम की धारा-81 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 1000 रूपये का संयोजन जमा करवाया गया। हिदायत दी कि भविष्य में सोशल मीडिया भड़काऊ पोस्ट शेयर न करें।
*भतरौजखान पुलिस* ने डिगर रावत पुत्र दयाल सिंह रावत निवासी- तुराचौड़ा, स्याल्दे तथा *सोमेश्वर पुलिस* द्वारा विरेन्द्र सिंह भोज पुत्र थान सिंह निवासी- अयार पानी सोमेश्वर द्वारा लोक न्यूसेेन्श पैदा करने पर कानून/शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा-81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए *कुल- 1750 रूपये का संयोजन शुल्क जमा* करवाया गया।
लाॅक डाउन के नियमों की अवहेलना पर अल्मोड़ा पुलिस ने 18 वाहन चालकों के विरूद्व की कार्यवाही, 04 वाहनों को किया सीज
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु लगाये गये *लाॅक डाउन के नियमों का सख्ती से पालन कराने हेतु जनपद में उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही* किये जाने के निर्देश पर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को उक्त आदेशों का कढ़ाई से अनुपालन करते हुए लाॅक डाउन को सफल बनाने हेतु दिये गये निर्देश पर *सोमेश्वर पुलिस* द्वारा वाहन संख्या- *डीएल-7एस13जे-5492 के चालक देवेन्द्र* निवासी- पासदेव, पो0 पोखरी, झिरोली बागेश्वर, *महिलाथाना द्वारा वाहन संख्या- यूके-01ए-9201 शुभम तिवारी* निवासी- सिराड़ अल्मोड़ा, *लमगड़ा थाना द्वारा वाहन संख्या- यूके-04-टीए-9868 के चालक रितेश प्रसाद निवासी- नरसिंह बाड़ी तथा वाहन संख्या- यूए-04बी1700 के चालक रामरोज खान* निवासी- शीश महल हल्द्वानी द्वारा लाॅक डाउन के नियमों/यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर वाहन अधिनियम के अन्र्तगत कार्यवाही करते हुए *उक्त 04 वाहन सीज* किये गये। इसके अतिरिक्त आज दिनाॅक- 28/29.03.2020 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर जनपद पुलिस द्वारा टैक्सी-02, बस/ट्रक-01, दोपहिया वाहन- 11 *कुल-14 वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए कार्यवाही करते हुए 7000 रूपये का संयोजन जमा* करवाया गया। लाॅक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर भी अल्मोड़ा पुलिस की नजर है।
सोमेश्वर पुलिस बाॅट रही गरीबों को राशन एवं कोतवाली पुलिस बेजुबानों को खिला रही खाना
कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाव के लेकर लॉकडाउन चलते दिनाॅक- 29.03.2020 को *थानाध्यक्ष सोमेश्वर श्री रमेश बोहरा द्वारा मनान क्षेत्र में भ्रमण कर निवासरत 16 गरीब परिवारों को राशन वितरित* करते हुए कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें, दूरी बनायें रखें, हाथों को साबुन से धोएॅ, अनावश्यक बाहर न जायें, घर पर ही रहेें। स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वह भी अपने आसपास रह रहे गरीब लोगों की मदद करें। तथा *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली* श्री अरूण कुमार वर्मा द्वारा नगर में भ्रमण कर *बेजुबान जानवरों खाना खिलाये जाने की मुहिम जारी है* तथा सभी से बाजार में घूम रहे बेजुबान जानवरों को खाना खिलाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
