March 25, 2026

बागेश्वर में पुलिस ने लाॅकडाउन उल्लंघन व 10 लीटर कच्ची ,17 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ किये 3 गिरफ्तार

 

बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक  बागेश्वर के आदेशानुसार* अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांकः 29-03-2020 *श्री तिलक राम वर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना कपकोट के नेतृत्व में* उ0नि0 अकरम अहमद द्वारा आरक्षी शंकर राम व आरक्षी देवेन्द्र वर्मा के साथ चैकिंग के दौरान पोथिंग तिराहे के पास वाहन संख्याः UK-02-TA-1992 को चैक किये जाने पर *दरबान सिंह पुत्र श्री हयात सिंह निवासी ग्राम बड़ैत खारबगड़ थाना कपकोट जनपद बागेश्वर व हिमांशु कोरंगा पुत्र पुष्कर सिंह ग्राम दुलम थाना कपकोट जनपद बागेश्वर को* 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना हाजा में मु0अ0सं0- 22/20 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध लाॅकडाउन एवं धारा- 144 सीआरपीसी के नियमों का उल्लंघन करने पर मु0अ0सं0- 23/20 धारा 188 भा0द0वी0 में अभियोग पंजीकृत किया गया। वहीं *थाना प्रभारी श्री प्रहलाद सिंह थाना काण्डा द्वारा* चैकिंग के दौरान बुलेरो वाहन संख्याः UK-04-TA-4556 को चैक किये जाने पर *नरेन्द्र सिंह नगरकोटी पुत्र श्री प्रताप सिंह निवासी- ग्राम- सखोला थाना- काण्डा* को 11 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब MC dowell’s व 12 half royal stag के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध लाॅकडाउन एवं धारा- 144 सीआरपीसी के नियमों का उल्लंघन करने व अवैध शराब का परिवहन करने पर थाना हाजा में मु0अ0सं0- 10/20, धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम व 188 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत किय गया।