June 13, 2026

झिरोली पुलिस ने परमिशन का दुरूपयोग करने वाले पर की गिरफ्तारी

 

 

बागेश्वर । सम्पूर्ण देश में कोरोना वायरस से बचाव/रोकथाम हेतु लाॅकडाउन व धारा-144 सी0आर0पी0सी0 लागू होने के दृष्टिगत दिनांकः 29-03-2020 को *उ0नि0 श्री मदन लाल थानाध्यक्ष झिरौली द्वारा बार्डर चैकिंग ड्यूटी में नियुक्त कर्मचारियों के साथ चैकिंग के दौरान अल्मोड़ा की ओर से आर रही बुलेरो सं0- UK-02-TA-1970 से लाॅकडाउन के दौरान यात्रा करने के बारे में पूछताछ की गयी तो *चालक अरूण वर्मा पुत्र श्री खुशाल राम वर्मा निवासी- दुगबाजार, बागेश्वर* द्वारा बताया गया कि दिनांकः 28-03-2020 को लीला देवी पत्नी दीपक आर्या निवासी- दुगबाजार, बागेश्वर को उपचार हेतु परगना मजिस्ट्रेट बागेश्वर महोदय की अनुमति से हल्द्वानी ले गया था, जिसे उपचार के बाद वापस घर के लिए ला रहे हैं। इस पर थानाध्यक्ष द्वारा अनुमति चैक की गयी, अनुमति में 04 से अधिक व्यक्ति उक्त वाहन में यात्रा नहीं करेंगे व 144 सी0आर0पी0सी0 के नियमों का उल्लंघन नहीं करेंगे अंकित था। पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन चैक किये जाने पर वाहन में चालक सहित 07 व्यक्ति बैठे थे। जिस पर थानाध्यक्ष झिरौली द्वारा वाहन चालक अरुण वर्मा को लॉकडाउन के दौरान परमिशन के नियमों का उल्लंघन करने पर चालक के विरूद्ध थाना हाजा में मु0अ0सं0- 04/20, धारा-188 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा दो व्यक्तियों को Institutional Quarantine के लिए भेजा गया।