June 18, 2026

बिग ब्रेकिंग : बागेश्वर पुलिस के हत्थे चढ़ा अफवाह बाज कोयले को कोरोना की दवा बताने वाला,पेश किया जा रहा कोर्ट

 

बागेश्वर ।  पुलिस अधीक्षक  बागेश्वर के आदेशानुसार* कोरोना वायरस के सम्बन्ध में अफवाह फैलान वालों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध आज दिनांकः 30-03-2020 को *अमित मिश्रा पुत्र श्री भुवन चन्द्र मिश्रा उम्र- 26 वर्ष निवासी- जखेड़ा, तह0- गरूड़, बागेश्वर* द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से फेसबुक पेज Beautiful Devbhumi Uttarakhand में *घर के बाहर बांयी ओर जमीन में खोदने पर कोयला मिलने व उस कोयले को पीसकर अपने माथे पर तिलक लगाने से कोरोना वायरस नहीं होने* संबंधी भ्रामक पोस्ट की गयी थी। कारोना वायरस के सम्बन्ध में भ्रामक पोस्ट करने/अफवाह फैलान पर *श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर के निर्देशन में श्री डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के नेतृत्व में* कोतवाली पुलिस द्वारा अभियुक्त अमित मिश्रा उपरोक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली बागेश्वर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।