Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

जंगल से छिपकर आ रहे दो व्यक्तियों के विरुद्ध झिरौली पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

 

बागेश्वर ।  पुलिस अधीक्षक  बागेश्वर के आदेशानुसार कोरोना वायरस से बचाव/रोकथाम हेतु लाॅकडाउन के आदेशों का कढ़ाई से अनुपालन किये जाने के सम्बन्ध में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को जनपद की सीमाओं को सील करने व बिना अनुमति के जनपद में बाहर से आने वाले लोगों व जनपद से बाहर जाने वाले लोगों पर रोक लगाये जाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में निर्गत निर्देशों के क्रम में आज दिनांकः 04-04-2020 को *उ0नि0 श्री मदन लाल थानाध्यक्ष झिरौली द्वारा* थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान मिली सूचना पर 02 व्यक्तियों महेश तमांग व सूरज परिहार से जो जंगल से छुपते हुए जा रहे थे को रोका गया तथा उनसे आने के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो दोनों व्यक्ति कोई भी अनुमति नहीं दिखा पाये व उनके द्वारा बताया गया कि हम पुलिस से छुपकर आ रहे थे। इस पर थानाध्यक्ष द्वारा लाॅकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध थाना हाजा में मु0अ0सं0- 12/20 धारा-188भा0द0वी0 में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा महेश तमांग पुत्र श्री लवंन तमांग निवासी- लापचेखेति, थाना-कोरसिंग, घय्यावाड़ी(दार्जलिंग) को 14 दिवस isolation Quarantine के लिए भेजा गया।

 

Advertisement