Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

बागेश्वर के जवान को आर्मी ने किया गिरफ्तार

बागेश्वर ( आखरी आँख समाचार )  पाकिस्तान को भारतीय सेना से जुड़ी अहम जानकारी देने के आरोप में बागेश्वर के आरोपित जवान कंचन सिंह को आर्मी ने हिरासत में लिया है। इस बात की खबर फैलते ही बागेश्वर के रहने वाले कंचन सिंह और उसके परिवार को लेकर तरह तरह की चर्चायें होने लगी हैं। हालांकि कल दिनभर कंचन और उसके परिवार के बारे में कोई सूचना नहीं मिली। रात करीब एक बजे कंचन के घर की खबर मिल पायी। दो दिन की कड़ी मसक्कत के बाद आरोपी जवान के परिजनों से बात की।आर्मी अधिकारियों ने मेरठ में भारतीय सेना से जुड़ी सूचनाओं के लीक होने का खुलासा किया। इसमें सेना में कार्यरत बागेश्वर के बिलौना गांव निवासी 26 वर्षीय कंचन सिंह के शामिल होने की बात सामने आयी। सेना के अधिकारियों ने कंचन को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं कंचन के परिवार की जानकारी जुटाने के लिये पूरा प्रशासनिक अमला दिनभर जगह जगह खाक छानता रहा। इस काम में खूफिया तंत्र के हाथों रात 12 बजे सफलता हाथ लगी। रातों रात खूफिया तंत्र के अधिकारी कंचन के घर पहुंचे। जहां से अधिकारियों ने कंचन सिंह के बैंक एकाउंट और अन्य सेना से जुड़ी जानकारी जुटाई। देर रात कंचन सिंह के परिजनों से हुई पूछताछ पर अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है जबकि परिजनों ने भी निष्पक्ष जांच की मांग की है।
तीन भाई बहनों में सबसे छोटा 26 साल का कंचन तीन साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। बड़ा भाई शिक्षक है जबकि पिता चंदन सिंह खेती करते हैं।

Advertisement