September 29, 2026

कपकोट पुलिस ने 3 लाख 50 हजार की 55 पेटी शराब के साथ किया एक गिरफ्तार

 

बागेश्वर । सुश्री रचिता जुयाल पुलिस अधीक्षक  बागेश्वर के आदेशानुसार अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में *सुश्री संगीता पुलिस उपाधीक्षक   कपकोट के पर्यवेक्षण में* दिनांकः 10-05-2020 को *उ0नि0 श्री कैलाश सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष कपकोट के निर्देशन में* पुलिस टीम द्वारा चैकिंग/शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के द्वौरान सौंग तिराहे के पास *हयात सिंह पुत्र श्री त्रिलोक सिंह निवासी-ग्राम- कफलानी, पो0- नाचती, तह0- कपकोट, बागेश्वर* के वाहन मैक्स संख्याः- UK- 02-TA-0763 को चैक किये जाने पर उक्त के कब्जे से 55 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करने पर अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर थाना कपकोट में मु0अ0सं0- 55/20, धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग 3,50,000/-रूपये (तीन लाख पचास हजार) आंकी गयी।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 लोकेश रावत आरक्षी शंकर राम आरक्षी पवन कुमार रहे।

 

You may have missed