Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 25, 2026

ऐसे होता हैं होम क्वारंटाइन, जरूर पढ़ें

,रुद्रप्रयाग। कोरोना संकट में अपनी और समाज की सुरक्षा के लिए गाजियाबाद से रुद्रप्रयाग लौटी निर्मला देवी अनोखा उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। उन्होंने निगरानी समिति को अवगत कराते हुए स्वयं के मकान पर ताला लगवाया है और अपने को घर में क्वारंटाइन कर दिया है। सभी जरूरत की चीजें समिति उपलब्ध करा रही है। घर में ताला लगने से उन्हें कोई मिलने भी नहीं जा पा रहा है। गांवों में क्वारंटाइन की जिमेदारी प्रशासन द्वारा ग्राम और वार्ड निगरानी समितियों को दी गई है जिसका वह बखूबी निर्वहन भी कर रही है। रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र के वार्ड तीन कोटेश्वर में रहने वाली निर्मला देवी हाल ही में गाजियाबाद से लौटी तो, उन्होंने स्वयं को क्वारंटाइन का अलग सा तरीका निकाला है। निर्मला देवी अपने मकान में अकेले रहती है। उन्होंने स्वयं की इछा से मकान को भी तालाबंद कर दिया है। नोडल अधिकारी व निगरानी समिति ने रविवार को संबंधित वार्ड की सभासद उमा देवी मेवाल के नेतृत्व में गाजियाबाद से लौटी निर्मला देवी को उनके घर में क्वारंटाइन कर दिया। साथ ही आस पड़ोस किसी की आपत्ति न होने के चलते मकान को भी तालाबंद कर दिया। समिति द्वारा उनका पूरा खयाल रखा जा रहा है। उनकी जरूरत के मुताबिक बाजार से सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। सभासद उमा देवी मेवाल का कहना है कि वह घर मे अकेली है, इसलिए होम क्वारंटाइन किया गया है।

Advertisement