उत्तराखंड सरकार करे बाहरी राजयों के श्रमिकों को भेजने का इंतज़ाम
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने जहां एक ओर प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार पर कोरोना संकट के प्रबंधन में पूरी तरह से असफल होने का आरोप जड़ा है वहीं देश की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीता रमण द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को उनकी बौखलाहट का नतीजा बताया है। श्री धस्माना ने आज पार्टी मुयालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस के बार बार आग्रह करने के बावजूद राय सरकार उटरराखं में रह रहे उत्तरप्रदेश व बिहार के मूल निवासी मजदूरों की उनके घर वापसी की कोई व्यवस्था नहीं कर पा रही है जिसके कारण बहुत बड़ी संया में लोग सड़क मार्ग व रेलवे की पटरी के किनारे पैदल चलकर अपने घरों की ओर प्रस्थान कर चुके हैं। श्री धस्माना ने कहा कि रोजाना बड़ी संया में इन प्रदेशों के परेशान श्रमिक उनके घर व दतर में पहुंच कर उनके घर जाने की व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं।
श्री धस्माना ने आज देश की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीता रमण द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर दिए गए बयान को उनकी बौखलाहट का नतीजा बताते हुए कहा कि आज मोदी जी की कृपा से देश के करोडों मजदूर सड़कों पर रेल की पटरियों पर रेंग रहे हैं औरंगाबाद ,सतना,मुजफरनगर, औरैय्या समेत कई रायों में मजदूर दुर्घटनाओं में शहीद हो चुके है लेकिन केंद्र सरकार का कोई मंत्री उनकी सुध लेने नहीं गया और जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी मजदूरों की पीड़ा साँझा करने गए तो श्रीमती निर्मला सीता रमण इसे ड्रामेबाजी बता रही हैं।
