Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

काशीपुर में पुलिस पर हमला, सिपाही घायल, पथराव

काशीपुर। अभद्र टिप्पणी पर शुरू हुये विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया। लोगों ने पुलिसकर्मियों से न सिर्फ हाथापाई की, बल्कि पथराव भी कर दिया। इसमें एक सिपाही घायल हो गया। उधर, पुलिसकर्मी पर हमले के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में भी पथराव कर तोडफ़ोड़ की। बाद में पुलिसफोर्स ने मौके पर पहुंच भीड़ को तितर-बितर किया। तलाशी अभियान चलाकर 12 लोगों को गिरतार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार गड्ढा कॉलोनी की गली नंबर छह में भजन गायक अनिल वर्मा परिवार संग रहते हैं। बताया जा रहा है कि पड़ोस में ही रहने वाले दूसरे पक्ष के लोग इक_ा होकर अनिल के घर के सामने बैठते हैं। आरोप है कि यह लोग अनिल के परिजनों पर अभद्र टिप्पणियां करते हैं। शनिवार शाम भी कुछ लोगों ने अनिल के परिवार की एक महिला से छींटाकशी कर दी। विरोध करने पर मारपीट की। अनिल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर चीता मोबाइल मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिदायत देकर चली गयी।बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर मोबाइल टीम आरोपी को बुलाने के लिए आयी थी। इसी बीच आरोपी के पक्ष की ओर से भीड़ जुट गयी और उन्होंने पुलिसकर्मी और साथ आये होमगार्ड पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मी के भागने पर कुछ लोगों ने उसे बचाया। हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल और होमगार्ड चोटिल हो गया। लोगों ने जवान को अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement