March 20, 2026

चिंताजनक खबर: आज बागेश्वर में भी कोरोना ने 2 से खोला खाता, प्रदेश में कुल संख्या हुई 104

देहरादून। उत्तराखंड में आज का दिन भी कोरोना के लिहाज से कोई अछी खबर लेकर नहीं आया है। प्रदेशभर में आज कुल सात मामले सामने आए हैं। गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के जिलों में आज कुल सात कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद प्रदेश में कोरोना मरीजों की संया 97 से बढ़कर 104 हो गई है। चिंता की बात है कि कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में भी आज दो कोरोना मरीज मिले हैं। मरीज के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बागेश्वर में 2, नैनीताल में 2, पौड़ी में 1, और उधमसिंह नगर जिले में 2 मामले सामने आये हैं।