March 20, 2026

हाल ऐ होम क्वारंटाइन : क्वारंटाइन किया गया दंपति पहुंचा रिश्तेदार की सगाई में

रुडकी। सीमली में होम क्वारंटाइन किया गया दंपति अपने रिश्तेदार की सगाई समारोह में चला गया। प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक से जानकारी मिलने पर वार्ड सभासद के प्रतिनिधि ने कई सरकारी विभागों को फोन कर जानकारी दी, लेकिन न कोई मौके पर नहीं पहुंचा। सरकार दूसरे रायों से आए लोगों को कोरोना के प्रति एहतियात के तौर पर कम से कम 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कर रही है। कस्बे के सीमली मोहल्ले की एक महिला को भी स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे राय में वापस लौटने पर करीब एक सप्ताह पहले उसके पति के साथ ही होम क्वारंटाइन किया था। स्थानीय राजकीय प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक वार्ड में क्वारंटाइन लोगों की निगरानी करने पहुंचे तो पता चला कि क्वारंटाइन की गई महिला और उसका पति दोनों घर पर ताला लगाकर लक्सर से बाहर किसी रिश्तेदार के घर सगाई समारोह में भाग लेने गए हैं। प्रधानाध्यापक ने वार्ड सभासद नीतू देवी के पति कुलदीप मोनू को सूचना दी। इस पर कुलदीप ने पहले स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के स्थानीय अधिकारियों को जानकारी दी। पर दोनों में से किसी ने भी कार्रवाई नहीं की। इसके बाद कुलदीप ने मुय चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार के सीएमओ कार्यालय और कोविड 19 के लिए बनाए गए जिला कंट्रोल रूम को भी सूचना दी। शाम तक कोई भी कर्मचारी या अधिकारी वहां नहीं पहुंच पाया था। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में आया है। टीम को वार्ड में भेजकर जानकारी कराई जा रही है। जरूरी हुआ तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।