डीएम ने किया होम क्वारंटाइन लोगों के घरों निरीक्षण
पिथौरागढ़। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने होम क्वारंटाइन में रह रहे लोगों के घरों का निरीक्षण किया। मंगलवार को डीएम ने जगदंबा कालौनी में होम क्वारंटाइन किए लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। कहा कि क्वारंटाइन अवधि तक घरों से न निकलें। जगह जगह कोरोना को लेकर जागरूकता पोस्टर लगाए गए। इस दौरान पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत समेत कई शामिल रहे।
