March 21, 2026

बागेश्वर में क्वारंटाइन गर्भवती की तबीयत बिगड़ी

बागेश्वर। तीन दिन पूर्व स्कूल में क्वारंटाइन गर्भवती की तबीयत सोमवार की रात अचानक बिगड़ गई। उसे बुखार के साथ चक्कर भी आने लगे। इससे परिजन की चिंता बढऩे लगी। इस समस्या से परिजनों ने रात में ही पूर्व सैनिक और सामाजिक कार्यकर्ता फते सिंह को दी। उन्होंने रात 12 बजे सीएमओ को समस्या से अवगत कराया। स्वास्थ्य विभाग ने रात में ही गांव में वाहन भेजकर गर्भवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। मालूम हो कि इन दिनों प्रवासी लोगों का अपने घर आने का सिलसिला जारी है। 16 मई को दिल्ली से जीवन करायत अपनी पत्नी नेहा को लेकर अपने गांव कराला पालड़ी पहुंचे। यहां पहुंचने से पूर्व उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके बाद दोनों को स्कूल में बने होम क्वारंटाइन में रखा गया। नेहा चार माह की गर्भ से भी थी। सोमवार की रात उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे बुखार के साथ चक्कर भी आने लगे। होम क्वारंटाइन का उल्लंघन न हो इससे परिवार के लोग कोई निर्णय नहीं ले पाए। उन्होंने इस बात की जानकारी ग्राम प्रधान के अलावा परिवार के ही पूर्व सैनिक को दी। उन्होंने सबसे पहले इस बात की जानकारी क्षेत्र की राजस्व उपनिरीक्षक दीपा गुरुरानी को दी और फिर सीएमओ डॉ. बीएस रावत को दी। सीएमओ ने रात में ही गांव में 108 एबुलेंस भेजकर ग