Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 29, 2026

बागेश्वर से कोविड एबुलेंस से एसटीएच भेजे गए चारों कोरोना पॉजिटिव

बागेश्वर। कोरोना पॉजिटिव पाये गए चारों लोगों को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेज दिया गया है। उन्हें कोविड एंबुलेंस से रवाना किया गया। बाकी बचे पांच लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें आइसोलेशन से छुट्टी दी गई, जबकि शुक्रवार को तीन अन्य लोगों को आइसोलेट भी किया गया। इधर बिलौना बस अड्डे पर विभिन्न रायों से कुल 208 प्रवासी पहुंचे। जिन्हें जांच के बाद होम क्वारंटाइन कर किया है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. वीके सक्सेना ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संया बढ़कर छह हो गई है। गुरुवार की शाम को कुल नौ लोगों की रिपोर्ट आई थी। जिसमें चार लोगों की जांच पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को इन चारों को कोविड एंबुलेंस की मदद से हल्द्वानी भेज दिया गया। जहां एसटीएच में उनका इलाज होगा। जांच में पांच अन्य लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव होने के चलते उन्हें छुट्टी दी गई। इधर तीन अन्य लोगों को भी आइसोलेट किया गया। इसके बाद कुल आइसोलेट किए लोगों की संया 11 रह गई है। वहीं आइसालेशन वार्ड में भर्ती तीन लोगों के सेंपल भी लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। 208 प्रवासी पहुंचे बिलौना:बागेश्वर। शुक्रवार को देश के विभिन्न रायों से प्रवासियों का आना जारी रहा। इंसीडेंट कमांडर के अनुसार रोडवेज की आठ बसों से शाम तक कुल 208 लोग बिलौना बस अड्डे पर पहुंचे। इनमें लखनऊ, दिल्ली, महाराष्ट्र, मुरादाबाद, गाजियाबाद, चंडीगढ़ आदि स्थानों से आए लोग शामिल हैं। सभी प्रवासियों की स्टेजिंग एरिया में थर्मल स्क्रीनिंग की गई। उनका डाटा तैयार कर होम क्वारंटाइन का नोटिस देकर घरों को भेज दिया गया है।

You may have missed

Advertisement