Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 15, 2026

जनता कर्फ़्यू की तर्ज पर जनता लॉक डाउन: 27 मई से सुबह 7बजे से दोपहर 1 बजे तक ही खोली जाएंगी दुकानें

 

बागेश्वर। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप और जिले में पॉजिटिव मरीजों की संया में इजाफा होने के बाद भराड़ी व्यापार मंडल ने खुद ही लॉकडाउन के दौरान मिली छूट की समय सीमा को घटाने का ऐलान किया। 27 मई से बाजार की सभी दुकानें सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक ही खोली जाएंगी। अगर जिले में पॉजिटिव मरीजों की संया बढ़ती गई तो 10 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन भी किया जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी के नेतृत्व में व्यापारियों ने यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि प्रवासियों के आने के साथ ही जिले में कोरोना के मामले भी बढऩे लगे हैं। जिससे संक्रमण का खतरा भी पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि बाजार में खरीदारी करने वाले सुबह के समय ही पहुंचते हैं। अधिक समय तक बाजार खुलने से लोग बेवजह घूमते रहते हैं। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से बाजार में आवाजाही से कई बार सोशल डिस्टेंसिंग टूट जाती है। जिसे देखते हुए सभी व्यापारियों ने दुकानों के सुबह सात से दोपहर एक बजे तक ही खोलने का निर्णय लिया है। इस दौरान बाजार में आने वालों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना को समाप्त करने के लिए सभी को मिलजुल कर लडऩा होगा। अगर जिले में मरीजों की संया लगातार बढ़ती है तो बाजार को 10 दिन के लिए पूरी तरह से बंद किया जाएगा। ताकि क्षेत्र में बीमारी को फैलने से रोका जा सके। इस मौके पर महामंत्री प्रकाश जोशी, आनंद सिंह ऐठानी, बसंत बिष्ट, गोविंद बिष्ट, प्रताप गढिय़ा, आनंद शाही, कमल कपकोटी, भक्त दर्शन ऐठानी, चंचल सिंह आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement