March 5, 2026

घाट क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव 4लोगों के मिलने दहशत भरा माहौल

 

चमोली । विकासखंड घाट क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव चार लोगों के मिलने के बाद घाट बाजार में दहशत भरा माहौल हो गया हैं। जिसे देखते हुए सोमवार को नगर पंचायत नंदप्रयाग की अध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने घाट जाकर घाट बाजार को सेनिटाइज करवाया। नंदप्रयाग नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ.हिमानी वैष्णव ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि पूरे बाजार को वह अपने संसाधनों से सेनेटाइज करवाएंगी। सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में पर्यावरण मित्रों की टीम नंदप्रयाग से 20 किमी दूर घाट पहुंची। उन्होंने पूरे नगर क्षेत्र को सेनेटाइजर के साथ मुहल्लों में भी केमिकल फागिग किया गया। घाट के ब्लॉक प्रमुख भारती फस्र्वाण ने कहा कि नंदप्रयाग से यहां पहुंचकर जिस प्रकार स्वछता मिशन का कार्य किया गया है वह सहयोग का नया उदाहरण है। बता दें घाट क्षेत्र ग्राम सभा में आता है। 55 ग्राम सभाओं के इस बड़े बाजार में इतने संसाधन नहीं हैं कि इसे सेनिटाइज किया जा सके। व्यापारियों ने कोरोना की डर से बाजार बंद करने का मन बनाया था।