Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 15, 2026

पहाड़ों में भी पैर प्रसार चुका करोना, सरकार बनी हुई है उदासीन: प्रीतम सिंह

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर उत्तराखण्ड प्रदेश में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों पर चिन्ता प्रकट की। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक सुरक्षित प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में भी कोरोना महामारी अपने पैर प्रसार चुकी है तथा सरकार इन मामलों के प्रति उदासीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय जनपदों के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के मरीज मिलना चिन्ता का विषय है क्योंकि वहां पर न तो स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध हो पा रही हैं और न ही अन्य किसी प्रकार की सहायता लोगों को मिल पा रही है। उन्होंने सभी कंाग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करें। इसके उपरान्त प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत एवं पूर्व मंत्री अजय सिंह ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि राय सरकार द्वारा प्रवासी नागरिकों की वापसी पर उन्हें जिस प्रकार क्वारेंटाइन किया जा रहा है वह मात्र खानापूर्ति के अतिरिक्त कुछ भी नहीं है तथा इससे महामारी की रोकथाम में किसी प्रकार की सहायता नहीं मिल पायेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक भवनों एवं विद्यालयों में जो क्वारेंटाइन सैन्टर बनाये गये हैं उनमें सभी जगह के लोगों को एक साथ रखा ज रहा है जो कि उचित नहीं है क्योंकि गांव पहुंचने वाले लोग अलग-अलग श्रेणी के रायों से पहुंच रहे हैं जिनमें कुछ ग्रीन जोन से हैं तो कुछ रेड जोन व बफर जोन से भी हैं। ऐसे में सबको एक साथ क्वारेंटाइन किया जाना खतरनाक साबित हो सकता है।
कंाग्रेस नेता एवं निवर्तमान मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने कहा कि इस संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मुयमंत्री से पूर्व में भी आग्रह किया था कि ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर बाहर से आने वाले प्रवासियों के क्वारेंटाइन की व्यवस्था बेस कैपों में ही की जानी चाहिए तथा बेस कैपों में जगह की कमी होने पर जिला मुयालय या तहसील मुयालय या ब्लाक मुयालयों में क्वारेंटाइन सैन्टर बनाये जाने चाहिए परन्तु राय सरकार द्वारा ऐसा नहीं किया गया जिसका नतीजा पर्वतीय क्षेत्र एवं ग्रीन जोन में संक्रमितों की संया बढऩे के तौर पर सामने है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि उत्तराखण्ड राय पर्यटन आधारित राय है तथा यहां पर होटलों एवं गेस्ट हाउसों की कमी नहीं है ऐसे में जो लोग भुगतान करने की स्थिति में हैं उनके लिए राय सरकार को क्वारेंटाइन सैन्टर के रूप में फिक्स धनराशि पर होटलों को अधिग्रहित करना चाहिए तथा जो लोग स्वयं से भुगतान करने की स्थिति में नहीं हैं उन्हें सरकारी अतिथिगृहों में ही क्वारेंटाइन किया जाना चाहिए ताकि उनके खान-पान की व्यवस्था हो सके।

You may have missed

Advertisement