Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

बागेश्वर जिला अस्पताल के डॉक्टर के साथ अभद्रता, डी एम से शिकायत के साथ पुलिस केस

 

बागेश्वर । ( आखरीआंख समाचार ) जिला अस्पताल में एक व्यक्ति द्वारा वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ के साथ अभद्रता करने से हंगामा हो गया। हंगामे के बाद सभी चिकित्सक अपनी ओपीडी छोड़कर अस्पताल से बाहर आ गये। कथित पत्रकार पर डॉक्टरों ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए दो घंटे का धरना भी दिया। उन्होंने डीएम और कोतवाली में उसके खिलाफ तहरीर दी है।सीओ और सीएमएस के आश्वासन के बाद डॉक्टर काम पर लौट आए हैं। वहीं पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए।

जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में कार्यरत वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डा0 गिरीजा शंकर जोशी का आरोप है कि अपने आप को मीडियाकर्मी बताते हुये एक युवक उनके केबिन में आया और अपने जानने वाले को बिना जांच किये इंजेक्शन लगाने का दबाव डालने लगा ऐसा ना करने पर नौकरी से हटाने की धमकी देने लगा। घटना से नाराज चिकित्सकों ने अस्पताल परिसर में विरोध जताते हुये पुलिस और जिलाधिकारी को लिखित शिकायत देकर तत्काल युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। हंगामे के बाद मौके पर पुलिस को बुलाकर चिकित्सकों ने कार्यबहिस्कार कर दिया। इससे मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। चिकित्सकों का आरोप है कि युवक अपने आप को किसी बड़े चैनल का पत्रकार बता रहा था। युवक से परिचय पत्र मांगा गया लेकिन उसने वह भी नहीं दिखाया। चिकित्सकों को बार बार नौकरी से हटाने की धमकी देने लगा। हंगामा बढ़ता देख सीओ सिटी एमसी जोशी और कोतवाल टीआर वर्मा दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे। जहां युवक से पूछताछ की गयी। सीओ सिटी ने बताया कि युवक पहले भी कई बार अधिकारियों से अभद्रता कर चुका है। इधर डाक्टर द्वारा पुलिस को लिखित में शिकायत सौंपने के बाद सीएमएस डॉ. एसके त्रिपाठी और सीओ महेश चंद्र जोशी के आश्वासन के बाद डॉक्टर माने ओर काम पर लौट आये ।

You may have missed

Advertisement