June 17, 2024

उत्तराखंड में अब हो रहा कोरोना ब्लास्ट , एकदिन में 102 पॉजिटिव , बागेश्वर में 8 नए मामले

देहरादून।  आज उत्तराखंड में कोरोना का जबरदस्त  ब्लास्ट हुआ है।  जिसमें अल्मोड़ा से आज 15 कोरोना पाजिटिव केस पाए गए हैं। बागेश्वर के आज आठ कोरोना पाजिटिव केस पाए गए हैं। देहरादून में आज सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित पाए गए है। यहां आज कुल 54 कोरोना पाजिटिव केस सामने आए हैं। हरिद्वार में आज चार कोरोना पीड़ित ट्रेस हुए हैं। नैनीताल, पौड़ी और रुद्रप्रयाग में दो —दो केस पाजिटिव आए हैं। पिथौरागढ़ में एक,टिहरी में आठ उधमसिंह नगर में चार केस पाजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा दस कोरोना पीड़ितों आज प्रदेश के विभिन्न चिकित्सालयों से छु​ट्टी दे दी गई है। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 602 हा गई है।
देहरादून में में पाए गए 55 कोरोना पीड़ितों में अधिकांश बार्डर पर जांच के दौरान लिए गए सैंपलों के मामले हैं। यह सब प्रवासी है। अल्मोड़ा में पाजिटिव केसों में 14 मुंबई से आए जबकि एक गुरुग्राम से आया प्रवासी शामिल हैं। बागेश्वर में पाए गए आठ पाजिटिव केसों में पांच मुंबई से और तीन दिल्ली से आए प्रवासी है। हरिद्वार में पाजिटव पाए गए चारों केस मुंबई से आए प्रवासी हैं। टिहरी में पाए गए आठों पाजिटिव केस प्रवासियों के हैं, जो प्रवासी मुंबई से आए हैं। पौड़ी में एक मुंबई और एक गुरुग्राम से आए प्रवासी है। रुद्रप्रयाग में पाजिटिव पाए गए दोनों केस नई दिल्ली से लौटे प्रवासियों ​के है। पिथौरागढ़ में पाजिटिव पाया गया एक मात्र के दिल्ली से लौटा है। यूएस नगर में चारों केस मुंबई से आए प्रवासियों के हैं। नैनीताल में दिल्ली और रामपुर से लौटे लोगों को कोरोना पाजिटव पाया गया है।
इसके अलावा दस लोगों को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेजा गया है। इनमें तीन दून मेडिकल कालेज, उधमसिंह नगर के निवासी छह लोगों को आज एसटीएच से छुट्टी दे दी गई। नैनीताल के भी एक निवासी को भी एसटीएच से छ्ट्टी दी गई है। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना मरीजों का डबलिंग रेट 3.87 दिन रह गया है।