क्वारंटीन सेंटर बने परीक्षा केंद्रों को करे तत्काल खाली : रंजना राजगुरु डीएम
बागेश्वर । जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने अवगत कराया हैं कि शासन के निर्देशानुसार जल्द ही उत्तराखंड बोर्ड की शेष परीक्षाओं के पेपर होने हैं जिसके लिए बोर्ड परीक्षाओं हेतु चिन्हित परीक्षा केंद्रों को खाली किया जाना हैं, इसके लिए उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को 10 जून, 2020 तक जिन विद्यालयों में क्वारंटीन सेंटर बनायें गयें हैं उन्हें खाली करने के निर्देश दियें हैं। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्रान्तर्गत यदि परीक्षा केंद्र को फैसीलिटी क्वारंटीन सेंटर बनाया गया हैं तो उसे तत्काल खाली कराते हुए उन केंद्रों को बेहतर साफ-साफार्इ एवं सेनेटाइजेशन कराना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय तक लगभग 18 हजार प्रवासी जो होम, फैसीलिटी एवं संस्थागत क्वारंटीन में रखे गयें थें, जो उनके द्वारा 14 दिनों का क्वारंटीन अवधि पूर्ण कर ली गयी हैं जिन्हें डाक्टरों की सलाह पर उनके घरो के लिए भेज दिया गया हैं, जिससे काफी स्कूलों अब खाली हो जायेंगे, यदि फिर भी किसी स्कूल में प्रवासी क्वारंटीन कियें गयें हैं और वह बोर्ड परीक्षा का केंद्र हैं तो ऐसे स्कूलों में क्वारंटीन कियें गयें प्रवासियों को अन्य आस-पास के स्कूलों एवं होटलों में सिफ्ट करने हेतु सभी उपजिलाधिकारियों एवं शिक्षा विभाग को निर्देश दियें गयें हैं।
