Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

हमारे कर्मो से होता है हमारे भाग्य का निर्माण: डॉ सलिल

देहरादून( आखरीआंख समाचार )  शिवसेना परिवार द्वारा आयोजित पवित्र भागवत कथा में मथुरा वृंदावन से पधारे व्यास डा0 संजय कृष्ण सलील ने कथा की अमृत वर्षा की।

उन्होंने कहा कि भाग्य कर्मों से बनता है, हम जैसे कर्म करेंगे हमें वैसा ही फल प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि सेवा करने से सौभाग्य प्राप्त होता है।
भागवथ कथा का शुभारंभ डाट माता मन्दिर के महन्त रमन गोस्वामी ने दीप प्रज्वलित कर किया। व्यास डा. संजय कृष्ण सलील ने कहा कि ने कहा कि परम
श्रद्धेय श्री बाला जी साहेब ठाकरे हिन्दु धर्म के सबसे बड़े सेनानायक रहे हैं, जिसका अनुसरण शिवसेना भी कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि शिवसेना 20 प्रतिशत राजनीति करती है तो 80 प्रतिशत धार्मिक सेवा, जिसमें हिन्दुत्व को बढ़ावा देने का भी भी कर रही है। इस क्रम में अब निकट भविष्य में अयोध्या नगरी में श्रीराम के भव्य मन्दिर के निर्माण का संकल्प है। कथा में गोर्कण महाराज व आत्मदेव ब्राह्मण का प्रसंग जो राजा परीक्षित ने सुना था उसके विषय में कथा कही। इस अवसर पर सतेन्द्र यादव, संजय गर्ग, पंकज तायल, अमित कर्णवाल, मनोज वोहरा, आशीष सिंघल, रजनीश भारती, मनोज सरीन, रोहित बेदी, अभिषेक सहानी, मीनू थपलियाल बेदी, तरूणा वोहरा, निधि बजाज, चेतन मिनोचा, किरण चढ्ढा, निधि सहानी, अरूण खरबंदा, रोशन राणा, हेमराज, सचिन आनन्द, जितेन्द्र निर्वाल, जीत अग्रवाल, नितिन शर्मा, नितिन कुमार, अजय ठाकुर, देवेन् सहानी, विकास मल्होत्रा, सुभाष गुप्ता, विकास राजपूत, अभिनव वासु आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

Advertisement