June 29, 2024

देश मे आज महंगाई ने कर दिया सबका जीना दूभर : प्रीतम सिंह प्रदेश मुखिया कांग्रेस

देहरादून( आखरीआंख समाचार ) निकाय चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के अन्तर्गत कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भानियावाला, डोईवाला, ऋषिकेश, हरिद्वार, बीएचईएल आदि अनेक स्थानों में पार्टी प्रत्याशी के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन करने के साथ ही जनसभाओं को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन में मंहगाई अपने चरम पर है तथा आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है।
अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल की दरों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यूपीए शासन में जहां अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 150 डाॅलर प्रति बैरल होनेे के बावजूद देश में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम काफी कम थे परन्तु वर्तमान में अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 50 डाॅलर प्रति बैरल से भी कम होने के बावजूद देश में पेट्रोल के दाम 81 रूपये प्रति लीटर के उच्च स्तर पर हैं। यूपीए गठबन्धन की सरकार के समय में रसोई गैस का मूल्य 414 रू0 था जबकि वर्तमान में रसोई गैस का मूल्य 850 तक पहुॅच गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान देश की जनता से पेट्रोलियम पदार्थो के दाम कम करने के साथ-साथ मंहगाई कम करने का वायदा किया था। परन्तु उसके विपरीत मंहगाई लगातार बढ़ती जा रही है तथा आम आदमी मंहगाई से त्रस्त है तथा उसका जीना दूभर हो चुका है। प्रीतम सिंह ने नगर निकाय चुनाव में कंाग्रेस प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष गौरव चैधरी, राजपाल खरोला, मेयर प्रत्याषी लक्ष्मी सजवाण, राजवीर खत्री, जयपाल जाटव, आदि वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित थे। इसके उपरान्त प्रीतम सिंह ने ऋषिकेश में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने हरिद्वार एवं षिवालिक नगर में पार्टी के मुख्य चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन करने के साथ ही चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा शासित सभी नगर निकायों में व्यवस्थायें पूर्ण रूप से ध्वस्त हैं। आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है, नगरीय व्यवस्थायें पूर्ण रूप से चैपट हो चुकी हैं। प्रीतम सिंह ने जनता से कांगे्रस प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव गरीब, मजदूर, तथा विकास से अछूते व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास किया है। प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। राफेल सौदे में हुआ महाघोटाला तथा सीबीआई जैसी सर्वोच्च जांच ऐजेंसी में सरकार की दखलंदाजी ने भाजपा की पोल खोल कर रख दी है। प्रीतम सिंह ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेषों की आढ़ में भाजपा ने अतिक्रमण विरोधी अभियान में गरीब व बस्तीवासियों को उजाड़ने का काम किया कांग्रेस पार्टी के दबाव के बाद भाजपा सरकार ने विधानसभा में अध्यादेष की बात कर बस्तीवासियों को बरगलाने का काम किया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार को गरीब व मलिन बस्तियों की जरा सी भी चिन्ता होती तो वे कांग्रेस सरकार के समय में जारी गजट के अनुरूप बस्तियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाती परन्तु भाजपा सिर्फ वोट की राजनीति करना जानती है गरीब जनता की उसे जरा भी चिन्ता नहीं है। इस अवसर पर प्रदेष उपाध्यक्ष ब्रहमस्वरूप ब्रहमचारी, डाॅ0 संजय पालीवाल, पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार, सतपाल ब्रहमचारी, षहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिलाध्यक्ष धर्मपाल ंिसह, प्रदीप चैधरी, डाॅ0 संतोष चैहान, विकास चैधरी, मेयर प्रत्याशी अनिता शर्मा, महेश प्रताप सिंह राणा, पूनम भगत, राजेश शिवपुरी, कुमुद शर्मा, अशोक धींगान आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।