Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी 30 ऑक्टोबर से 3 नवम्बर तक गढ़वाल दौरे पर

देहरादून ( आखरीआंख समाचार )  नगर निकाय चुनावांे के दृष्टिगत उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह 30 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक गढ़वाल मण्डल भ्रमण के दौरान पौड़ी, चमोली, रूद्रप्रयाग में कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ बैठक करने के साथ ही पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार में भाग लेंगे।
प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह ने बताया कि 30 अक्टूबर को देहरादून पहुंचने के उपरान्त अनुग्रह नारायण सिंह गढ़वाल मंडल के चमोली के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रदेश कंाग्रेस प्रभारी 31 अक्टूबर को प्रातः 10ः00 बजे विकासनगर में स्वास्थ्य कैम्प का उद्घाटन करने के पश्चात देवप्रयाग के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां पर वे कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी बैठक लेंगे। इसके उपरान्त वे रूद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि में चुनावी बैठक करेंगे। 1 नवम्बर को गुप्तकाशी, उखीमठ तथा गोपेश्वर में चुनावी बैठक करेंगे। 2 नवम्बर को जोषीमठ, पीपलकोटी, नन्दप्रयाग, कर्णप्रयाग तथा गोचर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी बैठक करेंगे। 2 नवम्बर को जनपद पौड़ी के दुगड्डा, व कोटद्वार में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी बैठक करेंगे।
Advertisement