June 29, 2024

बागेश्वर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला

बागेश्वर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज होने पर एनएसयूआई ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने मुयमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पुतले का दहन किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस लोकत्रांतिक तरीके से आंदोलन कर रही है। इसके बाद भी उन पर सरकार झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है। इस तरह की तानाशाही कतई सहन नहीं होगी। जिलाध्यक्ष गोकुल परिवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता शनिवार को कॉलेज गेट पर एकत्र हुए। यहां नारेबाजी के साथ राय सरकार के विरुद्ध रोष प्रकट किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मनमानी पर उतर आई है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर डीजल और पेट्रोल के दाम कम हो रहे हैं, जबकि हमारे देश में इसमें लगातार वृद्धि हो रही है। इसके खिलाफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेतानओं ने देहरादून में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया तो उन पर झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए। सरकार की इस तरह की तानाशाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सीएम के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर प्रकाश बाछमी, तनुज कर्म्याल, नगर सचिव देवेंद्र मेहरा, बसंत कुमार आदि मौजूद थे।