Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

पिथौरागढ़ में कई युवाओं ने थामा आप का हाथ

 

पिथौरागढ़। नगर में आम आदमी पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान 24से अधिक युवाओं ने आप पर विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रविवार को विधानसभा प्रभारी सुशील खत्री के नेतृत्व में आप ने सिमलगैर, नया बाजार में सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान जिला प्रवक्ता राकेश वर्मा ने रोहित भट्ट, हिमांशु कुंवर, आशु, महिमा, आईशा, अंकित बिष्ट, प्रकाश जोशी, कविंद्र कलौनी, हेमंत वाल्मीकि, रजत, विनय सहित कई युवाओं को पार्टी की सदस्याता दिलाई। सभी नए सदस्यों ने पार्टी हित में कार्य करने का संकल्प लिया। खत्री ने कहा सीमांत के विकास के लिए आप का सत्ता में आना जरूरी है। कहा दिल्ली में केजरीवाल सरकार के सत्ता में आने के बाद विकास को रतार मिली है। कहा वर्ष 2022 चुनाव जीतकर पार्टी युवाओं के सपनों का उत्तराखंड बनाएगी। नगर अध्यक्ष धीरज जोशी ने कहा कि केजरीवाल सभी युवाओं के रियल हीरो हैं।

Advertisement