Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

डीएसबी के दो कैडेट समेत चार को मिला एनसीसी अवार्ड

नैनीताल। डीएसबी परिसर के दो कैडेटों समेत चार को बेहतर प्रदर्शन के लिए डीजी एनसीसी लेटि राजीव चोपड़ा परम विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा गया। इसमें डीएसबी से प्रथम पुरस्कार सीनियर अंडर अफसर पुष्पेंद्र सिंह को मिला। उन्हें 4500 रुपये की धनराशि पुरस्कार के रूप में दी गई। जबकि डीएसबी की कैडेट पूजा रौतेला और पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के कैडेट आर्यन चौधरी व एक अन्य संस्थान के कैडेट योगिता महरा को द्वितीय पुरस्कार मिला। इन्हें समान स्वरूप 3500 रुपये की धनराशि दी गई। इस उपलब्धि पर एनसीसी के कर्नल हरीश समेत परिसर के सब लेटिनेंट रितेश साह, मेजर प्रो. एचसीएस बिष्ट, प्रो.ललित तिवारी आदि ने बधाई दी है।

Advertisement