Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

भीमताल के सचिन बने उत्तराखंड क्रिकेट एसो़ के कोऑर्डिनेटर

नैनीताल। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने भीमताल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता सचिन बेलवाल को को-ऑर्डिनेटर बनाया है। सचिन के को-ऑर्डिनेटर बनने पर भीमताल स्पोर्ट्स एसोसिएशन से जुड़े खिलाडिय़ों ने रविवार को उनका स्वागत कर खुशी मनायी। नव नियुक्त को-ऑर्डिनेटर सचिन बेलवाल ने महत्वपूर्ण जिमेदारी देने पर उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन नैनीताल का आभार प्रकट किया है। इस मौके पर भीमताल स्पोर्ट्स एसोसिएशन सचिव भूपेन्द्र कनौजिया, सागर बिष्ट, सूरज मेहरा, अमित पढ़लिया, प्रतीक बिष्ट, विमल कुमार, हरीश कुमार, दीपक जलाल, धीरज जोशी, निखिल पुनेठा, राकेश जोशी, तुषार रावत, सुरवीर गौड़, अमित धौनी आदि मौजूद रहे।
बता दें सचिन बेलवाल एक कुशल खिलाड़ी होने के साथ हाईकोर्ट के अधिवक्ता हैं। इधर उनके को-ऑर्डिनेटर बनने पर नगर पंचायत चेयरमैन देवेंद्र चनौतिया, पूर्व चेयरमैन राजेश नेगी, पुष्कर मेहरा आदि ने खुशी व्यक्त कर उन्हें बधाई दी है।

Advertisement