Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, निफ्टी पहली बार 24,100 के पार


मुंबई ।  भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को हरे निशान में खुले। टेलीकॉम कंपनियों की ओर से मोबाइल टैरिफ बढ़ाए जाने के कारण इस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने क्रमश: 79,671 अंक और 24,174 अंक का नया ऑल टाइम हाई बनाया। सुबह 9:50 बजे सेंसेक्स 368 अंक या 0.46 प्रतिशत चढक़र 79,610 अंक और निफ्टी 110 अंक या 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,155 अंक पर था।
सेंसेक्स में एनटीपीसी, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, नेस्ले, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील में सबसे ज्यादा तेजी है। वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी और एचसीएल टेक टॉप लूजर्स हैं।
निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक 346 अंक या 0.46 प्रतिशत बढक़र 55,740 अंक पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक 187 अंक या 1.03 प्रतिशत बढक़र 18,352 अंक पर है। जानकारों का कहना है कि सेंसेक्स 80,000 अंक का स्तर भी छू सकता है। सही वैल्यूएशन वाले लार्जकैप शेयर जैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज और एयरटेल में तेजी देखने को मिल सकती है। अगर घरेलू निवेशक मुनाफावसूली करते हैं तो बाजार में गिरावट आ सकती है।
सेक्टर के हिसाब से देखें तो पीएसयू बैंक, वित्तीय सेवाएं, फार्मा, धातु और ऊर्जा सूचकांकों में तेजी है। ऑटो और रियलिटी सूचकांकों पर दबाव बना हुआ है।

Advertisement