Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

सपाट खुले शेयर बाजार, आईटी शेयरों में तेजी


मुंबई । भारतीय शेयर बाजारों की शुरुआत बुधवार को सपाट हुई। बाजार में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। सुबह 9:20 तक सेंसेक्स 47 अंक या 0.06 प्रतिशत बढक़र 78,100 अंक पर और निफ्टी नौ अंक गिरकर 23,711 अंक पर था।
बाजार में रुझान सकारात्मक बना हुआ है। एनएसई में 1044 शेयर हरे निशान में और 980 लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मिलाजुला कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक 75 अंक या 0.13 प्रतिशत गिरकर 55,294 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक 41 अंक या 0.23 प्रतिशत बढक़र 18,284 अंक पर है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में ऑटो, पीएसयू बैंक, फार्मा, वित्तीय सेवाएं, एफएमसीजी और रियलिटी सूचकांकों पर दबाव है। आईटी, ऊर्जा, मीडिया और कमोडिटी सेक्टरों के सूचकांकों में तेजी है।
अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और टीसीएस में सबसे ज्यादा बढ़त है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और सनफार्मा में सबसे ज्यादा गिरावट रही।
जानकारों का कहना है कि बाजार की निगाहें अब वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के नतीजों पर हैं। उम्मीद की जा रही है कि ऑटोमोबाइल, वित्तीय कंपनियां, कैपिटल गुड्स और टेलीकॉम कंपनियां अच्छे नतीजे पेश करेंगी। हालांकि, एफएमसीजी और आईटी कंपनियों के कमजोर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
एशिया के ज्यादातर बाजारों में तेजी है। टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जाकार्ता के बाजार हरे निशान में हैं। हालांकि, शंघाई का बाजार लाल निशान है। अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिलेजुले बंद हुए थे। कच्चे तेल का बेंचमार्क लंदन का ब्रेंट क्रूड 84.64 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड 81.25 डॉलर प्रति बैरल पर है।

Advertisement