Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 2947 पहुंची, जाने उत्तराखंड का ताजा कोरोना अपडेट

देहरादून। राय में बुधवार को कोरोना के 66 नए मरीज मिले। इसके साथ ही कुल कोरोना मरीजों की संया 2947 हो गई है। 86 मरीज ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। अभी तक ठीक होने वाले कुल मरीजों की संया 2317 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को नैनीताल में 22, देहरादून में 20, अल्मोड़ा में पांच, हरिद्वार में दो, चपावत में दो, टिहरी में चार, यूएस नगर में दो, उत्तरकाशी जिले के नौ मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। राय से अभी तक कुल 70032 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। जिसमें से 59350 सैंपल नेगेटिव आए हैं। जबकि 2947 मरीजों में कोरोना वायरस मिला है। जबकि 5163 मरीजों के सैंपल की जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है। बुधवार को यूएस नगर से 238, पौड़ी से 720, देहरादून से 301, चपावत से 123 जबकि हरिद्वार से 143 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राय में कोरोना मरीजों का डबलिंग रेट 22 दिन चल रहा है। जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 78 प्रतिशत पहुंच गई है। संक्रमण दर भी 4.71 प्रतिशत हो गई है। बुधवार को राय के अस्पतालों में भर्ती कुल 86 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संया 2317 हो गई है। राय के अस्पतालों में अभी 562 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि 41 कोरोना संक्रमित मरीजों की अभी तक मौत हो चुकी है।
राय में कुल 93 कंटेनमेट जोन बनाए गए हैं और इनकी संया में लगातार कमी आ रही है। सबसे अधिक 68 कंटेनमेंट जोन हरिद्वार जिले में हैं

You may have missed

Advertisement