March 25, 2026

चौखुटिया पुलिस ने 9 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, वाहन सीज

अल्मोड़ा । लाॅक डाउन के दौरान अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहे तस्करों पर श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थो के तस्करों पर सर्तक दृष्टि रखने एवं बैरियरों पर गहन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश पर *चौखुटिया पुलिस को 09 पेटी शराब के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार* करने में सफलता मिली है। दिनाॅक- 05.07.2020 को चौखुटिया थाने के चौकी प्रभारी खीड़ा फिरोज आलम, मासी चौकी प्रभारी उ0नि0 सुनील धानिक, का0 दीपक सक्टा, का0 अनुज त्यागी द्वारा दौराने चैकिंग ग्राम पालंग बाड़ी के पास *वाहन संख्या- यूके-11टीए-2096 अल्टो* कार को चैक किये जाने पर *1- त्रिलोक सिंह पुत्र हरक सिह, 2- हिम्मत सिंह पुत्र पुष्कर सिंह, 3- उम्मेद सिंह पुत्र केशर सिंह निवासीगण- ग्राम खेती गैरसैण* जिला- चमोली के *कब्जे से 60 बोतल, 48 अघ्धे, 96 पव्वे 8 पीएम स्पेशल इण्डियन ग्रीन व्हिस्की अंग्रेजी शराब कुल- 09 पेटी अंग्रेजी शराब (कीमत- 47520 रूपये)* बरामद किया है। *थानाध्यक्ष चौखुटिया श्री अशोक काण्डपाल* ने बताया कि उक्त तीनों व्यक्ति मैथान चमोली से अवैध रूप से शराब लाकर खीड़ा क्षेत्र में बेचने हेतु ला रहे थे। दौराने चैकिंग तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर थाना चौखुटिया में मु0अ0सं0- 11/2020 धारा- 60/72 आबकारी अधि0/51बी आपदा प्रबन्धन अधिनियम/2/3 महामारी अधि0/188/269/270 भादवि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। अवैध शराब परिवहन कर रहे *वाहन को सीज* किया गया है।