Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बागेश्वर में अभीतक नही मिला प्रवासियों के अलावा कोरोना संक्रमित ,डीएम ने जताया डॉक्टरों का आभार

बागेश्वर ।  जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने अवगत कराया हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के कारण विभिन्न राज्यों एवं सूबे के विभिन्न जनपदों से अब तक आने वाले प्रवासियों की संख्या 36652 हैं, जिसमें से 32714 प्रवासियों द्वारा 14 दिनों की क्वारंटीन अवधि पूर्ण कर ली गयी हैं, तथा शेष 3938 व्यक्ति अलग-अलग क्वारंटीन सेंटरों में क्वारंटीन कियें गयें ंहैं। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि जनपद में कोरेाना संक्रमण के 93 पॉजिटिव मामले आ चुकें हैं, जिनमें से 80 लोग ठीक होने पर होम क्वांरटीन के लिए भेजे गयें हैं तथा एक व्यक्ति की मृत्यु हुर्इ हैं। वर्तमान समय में 12 एक्टिव केस हैं जिनका कोविंड चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा हैं। उन्होने कहा कि कोविंड चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार हो इसके लिए वह निरन्तर डॉक्टरों के संपर्क मे हैं, तथा डॉक्टरों से सभी मरीजों के बारे मे जानकारी प्राप्त की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कोविंड चिकित्सालय में तैनात डॉक्टरों द्वारा बेहतर ढंग से मरीजों का उपचार किया जा रहा हैं, जिनके परिश्रम से जनपद में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट बहुत बेहतर हैं, इसके लिए उन्होंने सभी डॉक्टरों को बधार्इ देते हुए बेहतर सेवा के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी मनोयोग से अपने दायित्वों का निवर्हन करने को कहा। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि कोरोना संक्रमण को समाज में फैलने से रोकने एवं नियंत्रण के लिए कर्इ टीमों को गठन किया गया हैं जिनके द्वारा अपने दायित्वो का निवर्हन बडी दक्षता व कुशलता के साथ किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रवासियों को छोडकर जनपद के किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के कोर्इ लक्षण नहीं पायें गयें तथा जनपद में सभी व्यक्तियों का आशा, आंगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जा रहा हैं। उन्होंने अवगत कराया कि कोरोना संक्रमण आम जनमानस में न फैले इसके लिए चिकित्सालयों में आने वाले मरीजों का भी रैपिंड टेस्ट किया जा रहा हैं, अब तक कियें गयें रैपिंट टेस्ट में किसी भी व्यक्ति में करोना पॉजिटिव की पुष्टि नहीं हुर्इ हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आयें प्रवासी जो होम, फैसिलीटी एवं संस्थागत क्वारंटीन सेंटरों में क्वारंटीन किये गयें उन प्रवासियों का निरन्तर डॉक्टरों की टीम द्वारा स्वास्थ परीक्षण किया जा रहा हैं। इसके अलावा सभी प्रवासियों की कांउसलिंग के लिए कांउन्सलर तैनात कियें गयें हैं जिनके द्वारा निरन्तर क्वारंटीन में रह रहें प्रवासियों की कांउसलिंग की जा रही हैं।

Advertisement