March 24, 2026

बागेश्वर पुलिस का दो दिवसीय वैपन प्रशिक्षण शुरू

बागेश्वर। जिले के सभी गनरों का दो दिवसीय वैपन प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इस दौरान उन्हें पिस्टल, रायफल से लेकर एके 47 रायफल को खोलने, जोडऩे और उसके संचालन की जानकारी दी गई। इसके अलावा फायरिंग प्रशिक्षण भी दिया गया। पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल के निर्देश के बाद सोमवार को प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार आर्या के निर्देशन में पुलिस लाइन माल्ता में प्रशिक्षण शुरू हुआ। दो दिन तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में वैपन की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। आरमोरर तेज सिंह ने जिले के विभिन्न वीआईपी तथा अधिकारियों की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को शस्त्रों की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें हैंडलिंग करवाई गई। इसमें 9 एमएम कारबाइन, पिस्टल, 5.56 एमएम इंसास तथा एके 47 रायफल को खोलना, जोडऩा के अलावा संचालन के बारे में बताया गया। इसके अलावा पुलिस लाइन में तेनात आरक्षियों को वैपन हैंडलिंग का रिफ्रेशर कोर्स एवं फायरिंग प्रशिक्षण दिया गया। एसपी जुयाल ने सभी गनरों और पुलिस कर्मियों से प्रशिक्षण को पूरे मनोयोग से सीखने को कहा। वैपन प्रशिक्षण पुलिस के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। इसमें जरा सी चूक जानलेवा भी साबित हो जाती है।