March 24, 2026

बिग ब्रेकिंग : बागेश्वर में किराए पर रह रहे नेपाली ने की बृद्धा की हत्या, पुलिस ने किया 24 घण्टे में गिरफ्तार

 

बागेश्वर । आज से दो दिन पहले  शाम के समय प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस को ठाकुरद्वारा, बागेश्वर में घर पर महिला श्रीमती हरुली देवी उम्र 75 वर्ष का शव प्राप्त हुआ, महिला के शव का कोतवाली पुलिस द्वारा पंचायतनामा भर कर जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया गया। *मौके पर श्रीमती संगीता पुलिस उपाधीक्षक महोदया कपकोट/बागेश्वर तथा श्री डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।* घटना के सम्बन्ध में दिनांक 06.07.2020 को वादी गिरीश सिह गढिया पुत्र श्री नन्दन सिह गढिया निवासी पिण्डारी रोड ठाकुरद्वारा थाना व जिला बागेश्वर द्वारा कोतवाली में तहरीर दी कि दिनांक 05.07.2020 को सायं 04:00 बजे के आस-पास मैं अपनी बुआ हरुली देवी पत्नी श्री आन सिंह उम्र 75 वर्ष को देखने उनके घर गया था तो दहलीज पर खून के धब्बे थे, किसी अनहोनी का अंदेशा होने पर अन्दर जाकर देखा तो मेरी बुआ चारपाई पर पड़ी थी, जिसका चेहरा खून से सना था व चोट के निशान भी थे, जो मर चुकी थी। बुआ घर में अकेले रहती थी तथा उनके यहां लगभग एक माह से सोनू नेपाली नाम का एक व्यक्ति भी रह रहा था, जो बुआ की मृत्यु के बाद फरार है, जिस पर बुआ की हत्या करने का आरोप लगाया गया। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली में मु0अ0सं0-123/20 धारा- 302 भादवि बनाम सोनू नेपाली पंजीकृत कर अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक श्री डी0आर0 वर्मा द्वारा सम्पादित की जा रही है। मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए *सुश्री रचिता जुयाल पुलिस अधीक्षक महोदया बागेश्वर द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने हेतु पुलिस उपाधीक्षक कपकोट/बागेश्वर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर को उचित दिशा-निर्देश दिये गये।* प्रकरण के सम्बन्ध श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक महोदया के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन कर टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर द्वारा मय टीम के दिनांकः 06-07-2020 को अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त सोनू नेपाली उर्फ नन्दे कामी उम्र 33 वर्ष पुत्र श्री सगुने कामी निवासी ग्राम स्यूना जि0- कालीकोट अंचल कर्णाली नेपाल हाल- किरायेदार हरुली देवी निवासी ठाकुरद्वारा बागेश्वर को मुखबिर की सूचना पर नदी गाँव से आगे अमसरकोट सडक थुणाई तिराहे से 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। घटना के सम्बन्ध में मौके पर ही पूछताछ करने पर सोनू नेपाली द्वारा अपनी गलती की माफी मांगते हुए *बताया गया कि मैं लगभग एक महिने से ठाकुरद्वारा वार्ड में अम्मा जिनका नाम हरुली देवी है, के वहां 500/- रुपये महिना किराये पर रह रहा था। दिनांक 04.07.2020 को दिन में मैंने शराब पी रखी थी तो मुझे बाजार में कुछ लोगों ने पीट दिया था, उस दिन बारिश भी हो रही थी। रात जब मैं कमरे पर पहुंचा और मैंने अम्मा से खाना मांगा तो अम्मा ने मुझे खाना नहीं दिया और किराया मांगने लगी। मुझे गुस्सा आया तो मैंने अम्मा को मुक्के से मुंह पर और सीने पर मारा। मेरी अंगूठी से उनके मुंह पर चोट लगी तो खून आ गया, फिर मैं जाकर अपने कमरे में सो गया। सुबह उठकर देखा तो अम्मा नहीं जागी थी, कमरे में जाकर देखा तो अम्मा मर चुकी थी मैं सीधे वहां से भाग निकला।* गिरफ्तार उक्त अभियुक्त को आज दिनांक 07.07.2020 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

गिरफ्तारी करने वाली टीम  में निरीक्षक डी0आर0वर्मा कोतवाली बागेश्वर  व0उ0नि0 खष्टी बिष्ट उ0नि0 जीवन सिह चुफाल आरक्षी अशोक पंवार रहे।