March 24, 2026

हर घर नल व जल के लिए अधिकारी बनाये ठोस योजना: डीएम रंजना राजगुरु

बागेश्वर ।  जिला जल एवं स्वच्छता मिशन कार्यक्रम के तहत 2024 तक प्रत्येक घर को नल एवं जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में कलेक्टे्रट सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन कार्यक्रम की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत बंसती देव, विधायक बागेश्वर चंदन राम दास तथा कपकोट बलवंत सिंह भौर्याल सहित संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ़द्वारा परियोजना प्रबंधक एवं सदस्य सचिव स्वजल परियोजना शिल्पी पंत से योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।बैठक में परियोजना प्रबंधक एवं सदस्य सचिव स्वजल परियोजना शिल्पी पंत अवगत कराया कि जिला जल एवं स्वच्छता कार्यक्रम के तहत 2024 तक प्रत्येक घर को नल एवं जल उपलब्ध कराना हैं। जिसमें जल निगम, जल संस्थान तथा स्वजल द्वारा कार्य किया जाना हैं। जिसमें 52156 घरों में जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया हैं। जिसमें जल निगम द्वारा 26879, जल संस्थान द्वारा 8635 तथा स्वजल द्वारा 16642 घरों में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। इस योजना के तहत ग्राम स्तर पर संपूर्ण योजना का 5 प्रतिशत अंशदान अनिवार्य होगा, अंशदान किस्तों में लिया जा सकता हैं। योजना के संचालन का रखरखाव ग्राम समिति द्वारा किया जायेगा। इस योजना में 50 प्रतिशत महिलाओं को प्रतिनिधित्व, 25 प्रतिशत एससी व एसटी तथा 25 प्रतिशत अन्य उपभोक्ता का समूह का होना आवश्यक हैं। इस योजना के अंतर्गत मुख्यत: पेयजल आपूर्ति एवं सरंचनाओं का निर्माण दो श्रेणी में होंगे जिसमें स्रोत विकास, जीर्णोद्धार, पुर्नगठन एवं ग्रेवाटर तथा वितरण प्रणाली उचार इत्यादि हेतु बुनियादी ढांचा आदि हैं, तथा प्रत्येक परिवार के स्नान घर, रसोर्इ घर और शौचालय में कनेक्शन प्रदान करना हैं। बैठक में जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह योजना सरकार की एक महत्वाकांशी योजना हैं। जिसके अंतर्गत 2024 तक प्रत्येक घरों में नल से जल उपलब्ध कराने का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं, उसके लिए सभी रेखीय विभागीय अधिकारी ठोस कार्य योजना तैयार करते हुए जिन ग्रामों में अभी कोर्इ भी पेयजल योजना संचालित नहीं हो रही हैं उन ग्रामों को प्रथम चरण में चिन्हित करते हुए पेयजल कनेक्शन उपब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो भी योजनायें तैयार की जा रही हैं, उनका प्रांकलन ठीक ढंग से तैयार हो तथा योजना के कार्यो की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए योजनाओं को निर्माण कार्य त्वरित गति से करें ताकि इसका लाभ आम जनमानस को मिल सकें। उन्होंने कहा कि योजना के तहत वर्ष 2020-21 में 7272 घरों को कनेक्शन देने का संबंधित विभागों द्वारा लक्ष्य रखा गया हैं जिसमें प्रथम चरण में लगभग 1400 कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं, जिसके लिए 3 करोड, 94 लाख, 6 हजार बजट का प्राविधान किया गया हैं, जिसमें पेयजल निगम की 10 योजनओं के लिए 02 करोड, 25 लाख, 37 हजार, जल संस्थान की 06 योजनओं के लिए 1 करोड, 7 लाख, 42 हजार तथा स्वजल की 05 योजनओं के लिए 61 लाख, 27 हजार की धनराशि का प्राविधान तैयार किया गया हैं। जिसका समिति ने सर्वसमिति से अनुमोदन किया गया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दियें कि बैठक के दौरान मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा जो सुझाव दियें गयें उन सुझावों पर गंभीरता से कार्य करें तथा शासन स्तर के प्रकरणों पर शासन को पं्रेषित करने को कहा ताकि शासन स्तर पर उन प्रकरणों पर उचित कार्यवाही हो सकें। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को भी निर्देश दियें कि बैठक के दौरान मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा पेयजल एवं विद्यतु से संबंधित जो भी समस्यायें बातायी गयी हैं उन पर गंभीरता से कार्य करते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दें। उन्होने कहा कि योजनाओं के संचालन में किसी प्रकार की कोर्इ लापरवाही नहीं होनी चाहिए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पायी जाती हैं तो संबंधित के विरूद्ध आवश्यक कार्रवार्इ सुनिश्चित की जाय।बैठक में विधायक बागेश्वर चंदन राम दास ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रत्येक घर को जल व नल पहुंचाने की घोषण की गयी थी, जिसके परिपेक्ष में यह महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गयी हैं। जिसमें लिए विभिन्न विभागों द्वारा कार्ययोजना तैयार की गयी हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक जिन ग्राम पंचायतों एवं तोकों में पानी की कोर्इ भी योजना संचालित नहीं हो रही हैं उनमें प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना बनायी जाय, ताकि मा0 प्रधानमंत्री जी का जो संकल्प हो उसे पूरा किया जा सकें। विधायक कपकोट बंलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि हर घर को नल एवं जल उपलब्ध कराने का जो लक्ष्य रखा गया हैं उसके तहत सभी अधिकारी कार्य करें, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा संचालित पं0 दीन दयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के तहत संबंधित ठेकेदार द्वारा कार्य पूर्ण नहीं किया गया हैं, जिसके लिए उन्होंने संबंधित ठेकेदार के विरूद्ध आवश्यक कार्रवार्इ करने को कहा। इसके साथ ही उन्होने काण्डा, देवतौडा तथा बैडामझेडा पंपिंग योजनाओं का कार्य शीघ्रता से शीघ्र पूर्ण करने को कहा ताकि इन योजनाओं का लाभ क्षेत्रीय जनता का मिल सकें। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डी0डी0पंत, प्रभागीय वनाधिकारी मंयक शेखर झॉ, अधि0अभि0 जल निगम सी0पी0एस0गंगवार, जल संस्थान एम0के0टम्टा, सिंचार्इ ए0के0 जॉन, मुख्य कृषि अधिकारी वी0पी0मौर्या, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 वी0के0सैक्सेना सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।