March 18, 2026

डी जी पी ने पुलिस कर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

देहरादू ( आखरीआंख समाचार ) पुलिस महानिदेशक अनिल के रतूड़ी द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यव्यस्था, राम सिंह मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, दीपम सेठ, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यव्यस्था, संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक पीएम ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक पीएसी, एवं जी एस मार्तोलिया, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय सहित पुलिस मुख्यालय के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।