March 20, 2026

खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने किया रंजीट्राफ़ी मैच का उद्घाटन

????????????????????????????????????

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) राजीव गांधी इन्टरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में प्रदेश के खेलमत्रंी अरविन्द पाण्डेय ने रणजीट्राफी मैच का उद्घाटन किया। बताते चलें कि रणजीट्राफी मैच में उत्तराखण्ड एवं बिहार की टीमों का चार दिवसीय टेस्ट मैच का बीसीसीआई के सौजन्य से शुरू किया गया। इस अवसर पर खेलमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की क्रिकेट टीम को प्रथमबार रणजीट्राफी में खेलने का मौका मिला है।
उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ मैच खेलने की अपील की। उन्होंने कहा कि रणजीट्राफी मैच के आयोजन में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा सराहनीय प्रयास किया जा रहा है तथा भविष्य में इस स्टेडियम में होने वाले मैंचो के लिए भी अच्छा संदेश देश में जाये ताकि यहां पर क्रिकेट मैच होते रहें। रणजीट्राफी के इस मुकाबले का अवलोकन करने मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन उत्पल कुमार एवं सचिव शिक्षा भूपेन्द्र कौर औलख भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की आवश्यक व्यवस्थाएं खेल निदेशालय द्वारा सम्पन्न कराई जा रही है। खेल निदेशक प्रतापशाह ने रणजीट्राफी मैच के लिए उठाये गये कदमों की जानकारी खेलमंत्री एवं मुख्य सचिव को अवगत कराई तथा राज्य क्रिकेट संचालन समिति के समन्वयक रत्नाकार शेठ्ठी से आवश्यक विचार-विमर्श कर रणनीति की जानकारी भी दी, रत्नाकार शेठ्ठी ने स्टेडियम की भव्यता के साथ इस मैदान पर क्रिकेट मैंचो का आयोजन कराये जाने की बात कही। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक/प्राचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज धर्मेन्द्र भट्ट ने खेल गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। चार दिवसीय रणजीट्राफी मैच में बिहार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खबर लिखे जाने तक पहली पारी में मात्र 60 रन बनाये, और उत्तराखण्ड की टीम ने 4 ओवर तक बिना किसी विकेट खोये 24 रन बना लिये थे।