Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

बेरीनाग पुलिस ने की 240 पेटी के करीब अंग्रेजी शराब बरामद

 

पिथौरागढ़। पुलिस चौकी चौकोड़ी बैरियर पर चेकिंग के दौरान कोटमन्या की तरफ से आ रहे दो वाहनों में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। दोनों वाहनों में 240 पेटी के करीब अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने वाहन चालक बलबीर सिंह पुत्र जगत सिंह और हेल्पर पूरण सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी गणाई थाना बेरीनाग दूसरे वाहन के चालक गौरव सिंह पुत्र शिव सिंह सुकुड़ा बैंड अल्मोड़ा और हेल्पर दिनेश सिंह पुत्र डूंगर सिंह बिश्वनाथ रोड अल्मोड़ा को गिरतार किया है। शराब की कीमत दो लाख रुपये के आसापास बताई जा रही है। पुलिस टीम में एसआई विजय नेगी, विजय कुमार, सुनील सुतेडी, कैलाश मुरारी, राजेन्द्र गोस्वामी आदि मौजूद थे।+

You may have missed

Advertisement