Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

बागेश्वर में विधायक, ब्लॉक प्रमुख व अन्य की कोरोना जांच आयी निगेटिव

 

 

बागेश्वर। कपकोट के विधायक, ब्लॉक प्रमुख समेत कई कार्यकर्ताओं ने कोरोना की जांच कराई। सभी की जांच निगेटिव आई है। अभी कुछ कार्यकर्ताओं की जांच नहीं हुई है। इसलिए खतरा बना हुआ है। विधायक ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग करने का लाभ मिला है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपनी जांच कराने की अपील की है। मालूम हो कि एक हते पहले भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार जिले के भ्रमण पर आए थे। यहां उन्होंने कपकोट और बागेश्वर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। एक दिन पहले उनमें कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले के कार्यकर्ता भी दहशत में आ गए। कुछ कार्यकर्ताओं ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया। कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, जिला उपाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, प्रकाश धपोला, भगवत दानू शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने कोरोना की जांच कराई। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली। महामंत्री की बैठक में जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। उनमें से सभी ने अभी जांच नहीं कराई है। इस कारण अभी खतरा बना हुआ है। इधर भौर्याल ने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं ने बैठक के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन करने के अलावा सेनेटाइजर और मास्क का भी उपयोग किया था। केंद्र और राय सरकार की गाइड लाइन का पूरा ध्यान रखा गया था। इसलिए उनकी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जांच कराने की अपील भी की है।

– कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू समेत कुछ कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कोरोना की जांच कराई है। सभी की जांच निगेटिव आई है। इस वक्त समूचा जिले में कोरोना के कोई भी संक्रमित नहीं हैं।  – – डॉ. वीके सक्सेना, डिप्टी सीएमओ बागेश्वर।

You may have missed

Advertisement