अब कौसानी के रास्ते बागेश्वर आने वालों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण, डीएम ने फोरेस्ट गेस्ट हाऊस में बैठाई टीम
बागेश्वर । जिला मजिस्टे्रट/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बागेश्वर विनीत कुमार के निर्देशों के क्रम में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए बाहरी राज्यों से गरूड-कौसानी-सोमेश्वर रूट से जनपद बागेश्वर में आने वाले प्रवासियों के अभिलेखीकरण, स्वास्थ परीक्षण एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतु फॉरेस्ट गेस्ट हाउस कौसानी में 24×7 की तर्ज पर स्टेजिंग एरिया स्थापित किया गया हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में स्टेजिंग एरिया फॉरेस्ट गैस्ट हाउस कौसानी हेतु प्रात: 6.00 बजे से अपरान्हन 2.00 बजे, अपरान्हन 2.00 बेज से रात्रि 10.00 बजे एवं रात्रि 10.00 बजे से प्रात: 6.00 बजे तक इन्सीडेंट कमान्डर (ओवर ऑल) इन्सीडेंट कमान्डर, डाक्यूमेंटेशन इंचार्ज तथा कम्प्यूटर आपरेटर की ड्यूटी लगायी गयी हैं। जिसमें कृष्णानंद जोशी प्रधानाचार्य रा0र्इ0का0 कौलाग को डाक्यूमेंटेशन इंचार्ज (ओवर ऑल), गोविन्द सिंह रौतेला स0अ0 राजकीय इंटर कॉलेज कौसानी, दान सिंह शाही प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज सलानी, अवधेश कुमार प्रधानार्च राजकीय इंटर कॉलेज गढखेत, मोहन राम प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला, तथा लोकेश्वर पंत प्रवक्ता रा0र्इ0का0 सलानी का इन्सीडेन्ट कमान्डर, मोहन चन्द्र जोशी प्रवक्ता स0अ0 रा0र्इ0का0 गरूड़, जय प्रकाश थपलियाल स0अ0 रा0र्इ0का0धैना, मुकुल जोशी प्रवक्ता रा0र्इ0कॉ0 सलानी, सुरेश चन्द्र सिंह स0अ0 रा0र्इ0का0कौसानी, राजेश चन्द्र जोशी स0अ0 रा0र्इ0कॉ0 धैना तथा नरेन्द्र सिंह स0अ0 रा0र्इ0कॉ0 सलानी को डॉक्यूमेंट इंचार्ज तथा प्रेम बल्लभ बहुगुना कनि0सहा0 रा0र्इ0कॉ0कौसानी, बलवंत सिंह बिष्ट कनि0सहा0 रा0र्इ0कॉ0धैना, मुकेश शाही कनि0सहा0 रा0र्इ0कॉ0 वज्यूला, संतोष मिश्रा कनि0सहा0 रा0र्इ0कॉ0 अमस्यारी, संतोष बोरा वरि0सहा0 रा0उ0मा0वि0 गलेर्इ कन्धार तथा हरीश चन्द्र सिंह प्रधान सहायक रा0र्इ0का0 सिकोट को कम्प्यूटर ऑपरेटर की जिम्मेदारी दी गयी हैं। नामित अधिकारी/कर्मचारी चक्र क्रम के अनुसार अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहेगे। प्रतिस्थानी के आयें बग्ौर कोर्इ भी अधिकारी अपनी ड्यूटी नही छोडेगा व आने वाले अधिकारी को पूर्ण रूप से प्रशिक्षित करने के उपरान्त ही अपना ड्यूटी स्थल छोडेगे। उक्त आदेशों का पालन न करना आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दण्डनीय होगा।
