May 16, 2026

हरीश रावत ने किया आपदाग्रस्त मुनस्यारी का दौरा

पिथौरागढ़। मुनस्यारी के आपदागस्त क्षेत्र में दौरों की राजनीति काफी जोरों में है। भाजपा आपदाग्रस्त क्षेत्र में राहत सामग्री वितरण व मुआवजा देकर सरकार की पीठ थपथपा रही हैं वहीं कांग्रेस लगातार आपदा क्षेत्र का भ्रमण कर सरकार की नाकामियों को बताने का कार्य कर रही है। प्रदेश के पूर्व मुयमंत्री हरीश रावत ने आपदाग्रस्त धापा सहित अन्य क्षेत्रों का दौरान किया। सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने आपदा पीडि़तों को अपने हाल पर छोड़ दिया है। धापा गांव के सभी परिवारों का पुनर्वास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो आपदा पीडि़तों के विस्थापन के लिए सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ी जाएगी