Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 10, 2026

राजकुमार ठुकराल ने किया नए सदस्यों का स्वागत

रूद्रपुर (आखरीआंख समाचार ) , आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी में विधायक राजकुमार ठुकराल एवं मेयर प्रत्याशी रामपाल सिंह के समक्ष दर्जनों लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों का विधायक ठुकराल एवं भाजपा मेयर प्रत्याशी रामपाल सिंह ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर श्री ठुकराल ने कहा कि निकाय चुनाव में हर तरफ भाजपा की लहर है।
रूद्रपुर में मेयर की सीट के साथ साथ पार्षद की अधिकांश सीटों पर भी भाजपा का परचम लहरायेगा। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के बाद नजूल भूमि के मुद्दे का प्राथमिकता से निस्तारण कराया जायेगा। इस दौरान सदस्यता ग्रहण करने वालों में शुभंकर विश्वास, प्रेम राय, कन्हाई पाल, तारक राय, संजय सरकार, पांचू राय, समीर बढ़ोई, सोनू बढ़ोई, सूरज बढ़ोई, सुनील, राजा विश्वास आदि थे। इस मौके पर गोविंद राय, गणेश राय, सरो राय, तरूण दत्ता, कनकन विश्वास, शामली विश्वास, बंटी कोली, पवन चंद्रा, महेश कोली, डा0 ईश्वर मलिक आदि भी मौजूद थे।

You may have missed

Advertisement