Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

बेरोजग़ार युवाओं की व्यथा सामने लाने को1 सितंबर को उपवास रखेंगे पूर्व सीएम हरीश रावत

 

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुयमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मैं एक सितंबर को बेरोजग़ार नौजवानों की व्यथा को समाज और राय के नीति नियंताओं के सामने लाने के लिए अपने आवास पर उपवास रखूंगा। गौरतलब है कि हरिद्वार के ढंडेरा-लक्सर बदहाल मार्ग पर स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व मुयमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने बैलगाड़ी तिरंगा यात्रा निकालकर केंद्र और राय सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि गड्ढों से पता चल रहा है कि डबल इंजन की सरकार है। बदहाल सड़कों पर जनता मर रही है, लेकिन सरकार को कोई चिंता नहीं है। बेरोजगार परेशान हैं, लेकिन सरकार को तो शराब की दुकानों की चिंता है। रविवार को देर शाम पूर्व मुयमंत्री और तीन विधायकों समेत 200 कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार को रुड़की पहुंचे पूर्व मुयमंत्री हरीश रावत ढंडेरा में बैलगाड़ी पर सवार हुए। उनके साथ जिले के तीन कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन, फुरकान अहमद और ममता राकेश के अलावा बड़ी संया में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement